logo

पिता के श्राद्ध कर्म में गया था परिवार, छत के टीन को काटकर चोरों ने उड़ाई 15 लाख की संपत्ति

jamshedpur_15_lakh_theft.jpg

जमशेदपुर
जमशेदपुर में एक परिवार पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने गया था. इस चीज का फायदा उठा चोरों ने उनके घर को अपना निशाना बनाया. गौरांग मंडल के बंद घर के छत के टीन को काटकर चोरों ने 15 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. दरअसल, यह घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र के मां तारणी कॉलोनी  के रोड नंबर 2 की है. जब परिवार श्राद्ध कर्म से वापस लौटा, तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. आसपास लगे सभी सीसीटीवी फुटेज़ खंगाले जा रहे है. 
जानकारी के अनुसार, गौरांग मंडल का पूरा परिवार उनके पिता के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया था. इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घर के छत का टीना काटकर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति समेत सभी कीमती सामान उड़ा ले गये. इसके अलावा घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी करीब 50 हजार रुपये के कपड़ों की चोरी कर ली गयी. कुल नुकसान 15 लाख के करीब बताया जा रहा है.

Tags - Jamshedpur Theft news jamshedpur 15 lakh theft fathers Shraddha rituals Jamshedpur News Updates latest jamshedpur news Jamshedpur theft updates latest updates on theft theft Updates