logo

रांची के सदर अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, मरीज की पत्नी का पर्स लेकर फरार हुआ चोर

जहीेा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के सदर अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने एडमिट पति के लिए दवाइयाँ लेने अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद एक चोर महिला का पर्स चुरा कर फरार हो गया। महिला ने बताया कि उनके पति पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती हैं और परिवार में कोई अन्य कमाने वाला नहीं है। ऐसे में पर्स चोरी होने से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद महिला बेहद परेशान है और रो-रोकर बेहाल हो गई है। अस्पताल परिसर में हुई इस चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।