logo

वित्त मंत्री जिस राज्य की साड़ी पहन बजट पेश करती है, उस राज्य को ज्यादा फंड मिलता हैः अंबा प्रसाद

amm.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व विधायक और कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह बंगाल की सह प्रभारी अंबा प्रसाद ने कहा है कि पूरे बजट में केवल कॉरिडोर ही दिखाई दे रहे हैं। इसमें आम आदमी के रोज़गार और औद्योगिकीकरण (Industrialization) को लेकर कोई बात नहीं की गई है। 3 नए AIIMS खोलने का प्रस्ताव तो है, लेकिन दिल्ली को छोड़कर बाकी सभी AIIMS की हालत किसी ज़िला अस्पताल (Sadar Hospital) जैसी ही है। केंद्रीय वित्त मंत्री जिस राज्य की साड़ी पहनकर बजट पेश करती हैं, बजट में भी थोड़ा-बहुत वही राज्य दिखाई देता है। अब तक 8 अलग-अलग प्रांतों की साड़ियाँ पहनकर 8 बजट पेश किए हैं। जिस साल वे जिस प्रांत की साड़ी पहनती हैं, उसी प्रांत को विकास फंड दिया जाता है। इस पूरे बजट में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे पूर्वी क्षेत्रों के लिए कुछ भी लाभदायक नहीं है। आम जनता के रोज़मर्रा के सामान पर कोई छूट नहीं दी गई है।

Tags - Union Budget Jharkhand former MLA Amba Prasad Nirmala Sitharaman saree Congress