logo

रांची हिंसा : मृतक साहिल के पिता का सवाल- पुलिस के पास गोली चलाने के अलावा और कोई ऑप्शन था या नहीं?

मृतक साहिल के पिता का सवाल- पुलिस के पास गोली चलाने के अलावा और कोई ऑप्शन था या नहीं?

रांची :
शुक्रवार को रांची में हुई हिंसा के दौरान गोली लगने से दो युवको की मौत हो गई है।इसके अलवा दो-तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।वही कुछ अन्य प्रदर्शनकारी के साथ 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मृतक युवकों में एक नाम मुद्दसिर आलम(15 ) और दूसरे का नाम मोहम्मद साहिल है। दोनों के परिवार वालों ने हिंसा के दौरान पुलिस -प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाया है।

मृतक साहिल के पिता पुलिस की मंशा पर उठाये सवाल 
हिंसा में मारे गए युवक मोहम्मद साहिल के पिता मो. अफ़ज़ल ने पुलिस की मंशा को लेकर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस-प्रशासन से ये पूछना यह चाहता हूं कि उनके पास गोली चलाने के अलावा और कोई ऑप्शन था या नहीं। भगदड़ को भगाने के लिए आंसू गैस छोड़ा जाता है, पानी छोड़ा जाता है। लेकिन ,ऐसा नहीं किया गया। मेरे बेटे के क्रियाक्रम के समय पानी की गाड़ी (Water canon) मौजूद था, पुलिस का जवान था। लेकिन,प्रदर्शन के वक़्त नहीं। उन्होंने कहा - "प्रशासन मेरा बेटा वापस करेगी क्या" 

FIR दर्ज़ नहीं कर रही है पुलिस, मुद्दसिर के परिवार का आरोप 
15 साल के मृतक मुद्दसिर आलम के पिता आज FIR दर्ज़ करवाने रांची के डेली मार्केट थाना पहुंचे। परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके साथ भेदभाव कर रही है। खबर लिखे जाने तक FIR दर्ज़ नहीं की गई थी।