logo

RIMS ऑडिटोरियम में अभिनव सिंह बस्सी और आचार्य प्रशांत के शो की खबर गलत, प्रबंधन ने किया स्पष्ट खंडन

जीोेपोलू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में सोशल मीडिया और टिकट बुकिंग पोर्टल Book My Show पर यह खबर फैल रही है कि 4 और 7 फरवरी 2026 को अभिनव सिंह बस्सी और आचार्य प्रशांत के कार्यक्रम RIMS ऑडिटोरियम में आयोजित होना है। हालांकि, रिम्स प्रबंधन ने इस जानकारी को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि Book My Show पोर्टल पर इन दोनों तिथियों के लिए RIMS ऑडिटोरियम को आयोजन स्थल दर्शाया गया है। यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। RIMS प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि उक्त दोनों तिथियों के लिए ऑडिटोरियम की कोई बुकिंग नहीं हुई है और इन कार्यक्रमों का RIMS से कोई संबंध नहीं है। रिम्स ने कहा है कि बिना अनुमति किसी आयोजन स्थल के रूप में ऑडिटोरियम का प्रचार करना अनधिकृत और नियमों के विरुद्ध है। इस संबंध में प्रबंधन ने Book My Show को औपचारिक शिकायत ई-मेल भेजी है, ताकि पोर्टल पर दी गई त्रुटिपूर्ण जानकारी को शीघ्र सुधारा जा सके। चूंकि संबंधित कार्यक्रमों के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, RIMS प्रबंधन ने जनता को किसी भी प्रकार के भ्रम या असुविधा से बचाने के लिए यह सूचना सार्वजनिक की है। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए कार्यक्रम स्थल की जानकारी स्वयं पुष्टि कर लें। प्रबंधन ने साफ किया कि RIMS ऑडिटोरियम का इस तरह प्रचार करना गलत है और किसी भी कार्यक्रम के लिए प्राधिकृत अनुमति के बिना यह स्थल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस मामले में दोनों सेलीब्रिटी अभिनव सिंह बस्सी और आचार्य प्रशांत के शो का वेन्यू स्थल रिम्स ऑडिटोरियम के तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है लेकिन रिम्स प्रबंधन ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।