logo

आज रांची पहुंचेगी भारत-वेस्टइंडीज की टीम, कल JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस

आज रांची पहुंचेगी भारत-वेस्टइंडीज की टीम, कल JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

India-West Indies T20 Match: 9 अक्टूबर को होने वाले टी20 मैच के लिए भारत और वेस्टइंडीज (INDvsWI T20 Match) की टीमें आज शाम को रांची (Ranchi) पहुंचेगी। दोनों टीमें दोपहर साढ़े 3 बजे लखनऊ से रांची पहुंचेगी। खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से सीधे होटल ले जाया जायेगा। 8 अक्टूबर यानी कल दोनों टीमों के खिलाफ जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में प्रैक्टिस करेंगे। मुकाबला 9 अक्टूबर को होना है, जिसके लिए टिकटों की बिक्री हो चुकी है। बीते मंगलवार को भी करीब 10,200 टिकटों की बिक्री हो गई।

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि बुधवार को टिकटों की बिक्री नहीं होगी। गौरतलब है कि रांची में क्रिकेट फैंस लोकल बॉय ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देख पाएंगे। 

ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जारी रहेगी
उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन टिकटों की बिक्री जारी रहेगी। गौरतलब है कि जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड टी20 फॉर्मेट में शानदार है। टीम इंडिया ने यहां कुल 4 मुकाबले खेले हैं जिनमें 3 में उसे जीत मिली है। भारतीय टीम ने जेएससीए स्टेडियम में पहला मैच 2016 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जहां  उसे 69 रन से जीत मिली थी। 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 9 विकेट से जीती। वर्ष 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, जबकि 2023 में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से मात दी। 

होटल रेडिशन ब्लू में ठहरेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी
दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहराया जायेगा। इस पांच सितारा होटल में खिलाड़ियों का स्वागत स्थानीय पारंपरिक लोटा-पानी रीति-रिवाज से होगा। खिलाड़ियों के लिए मैन्यू में डुस्का और झारखंडी मटन जैसे पारंपरिक व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। 
 

Tags - India-West Indies T20 MatchINDvsWIJSCA Stadium RanchiCricket