logo

जमशेदपुर सड़क हादसा : ईद मनाने आए परिवार की कार हाईवा से टकराई, हादसे में 6 घायल

Jamsedpur_Accident_Image.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

हल्दीपोखर इलाके में एक तेज रफ्तार हाईवा ने कार और स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ,ओडिशा के बाहलदा से ईद मनाने जमशेदपुर आ रहे एक परिवार की कार और सड़क किनारे खड़ी दो स्कूटी हाईवा की चपेट में आ गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। जिसमें दो महिलाएं, एक बच्चा और दो युवक शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, हाईवा ने पहले कार को सटाया और चालक ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी दौरान नागा नदी पुलिया के पास हाईवा कार से टकरा गई और कुछ दूरी तक घसीटते हुए चली गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और Tata–Odisha मार्ग जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करने में जुट गई।

Tags - JharkhandJamsedpurAccident Eid