logo

रांची के तुपुदाना में मिला महिला का कुचला हुआ शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

a11112.jpg

रांची:

रांची के तुपुदाना थानाक्षेत्र में महिला का शव मिला है। शव मिलने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तुपुदान पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला को किसी वाहन से कुचलकर मार डाला गया। हालांकि, अभी पुलिस की तरफ से महिला के मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है। 

मृतका की पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस के लिए पहली चुनौती महिला की पहचान करने का है, तभी मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा। पुलिस मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होगी और मृतका की पहचान होने पर ही गुनगहारों का पता चल सकेगा। 
 

Tags - JharkhandRape MurderWomen Died BodyTupudanaRanchi Police