logo

MMDR Amendment Bill, 2026 : सीएम ने राष्ट्रपति को पत्र लिख कर की झारखंड को न्याय दिलाने की मांग

cm-president.jpg


द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु जी को पत्र लिखकर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड और झारखंडवासियों की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया है।यह संशोधन केवल राजस्व का विषय नहीं, बल्कि राज्यों की विधायी एवं वित्तीय स्वायत्तता, संघीय ढांचे, आदिवासी समुदायों और खनन प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारों से जुड़ा प्रश्न है।

माननीय राष्ट्रपति महोदया जी से विनम्र अनुरोध है कि विधेयक के संवैधानिक, संघीय, वित्तीय एवं सामाजिक प्रभावों पर गंभीरता से विचार करते हुए संविधान के अंतर्गत उपलब्ध सभी विकल्पों पर उचित विचार करने की कृपा करें, ताकि खनिज उत्पादक राज्यों, आदिवासी समाज और खनन प्रभावित क्षेत्रों के हितों को न्यायसंगत महत्व मिल सके। उन्होंने विस्तार बताया कि इस विधेयक से पड़ने वाले असर से उन्होंने पीएम और केंद्र सरकार को अवगत कराया था।

Tags - CM President MMDR Bill Protest