द फॉलोअप डेस्क
खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल से नग्न अवस्था में सिर कुचला एक युवती की लाश बरामद की गीई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जंगल पहुंची तो देखा कि जंगल के पगडंडी से करीब 20-25 फिट अंदर सिर कुचला हुआ नग्न अवस्था में एक युवती का शव पड़ा हुआ है। शव देखने से प्रतीत होता है कि घटना चार-पांच दिन पहले की है। युवती का दुष्कर्म करके बुरी तरह से हत्या कर दी गई। घटनास्थल से कर्रा पुलिस को सिर कुचला हुआ पत्थर, मृतक युवती का बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा समेत कुछ कपड़े मिले हैं। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने मुरहु-काटमकुकु जंगल में लोधमा आने-जाने वाले मुख्य सड़क पर मांस सड़ने जैसे दुर्गंध महसूस किया। जिसके बाद खोजबीन की तो ग्रामीणों ने देखा कि नग्न अवस्था में सिर कुचला हुआ एक युवती का शव पड़ा हुआ है।
