logo

डॉक्टर कमलेश उरांव के साथ मारपीट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, डॉक्टरों ने कहा- सरकार इसका परमानेंट सॉल्यूशन निकाले

डॉक्टर कमलेश उरांव के साथ मारपीट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, डॉक्टरों ने कहा- सरकार इसका परमानेंट सॉल्यूशन निकाले

द फॉलोअप, टीम 
जमशेदपुर में डॉक्टर कमलेश उरांव की मारपीट की घटना में मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद झारखंड के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी डॉक्टर वापस अपने काम को पर चल गए हैं। दरअसल जमशेदपुर में डॉक्टर कमलेश उरांव के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसके बाद पूरे राज्य के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दिया था। वे लगातार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। तीन दिन हड़ताल चलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

आरोपी के गिफ्तारी के बाद डॉक्टरों ने क्या कहा 

आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों को जो कठिनाई हुई उनके लिए माफी चाहता हूं, लेकिन आप सोच कर देखिएगा की 15- 20 लोगों ने आपको मिलकर मारा है आपकी पसली की हड्डियां टूट गई है कान से कम से कम सुनाई देने लगा हो, 3 दिन बीत गए हो और दोषी भी पकड़ नहीं गया हो तो आप क्या करते? हमारे पास बस यही एक रास्ता बचा था। और हां गंभीर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की जब जान जाती है तो हमें भी दुख होता है। दरअसल ये बातें जमशेदपुर में डॉक्टर के साथ हुए मारपीट के विरोध में अन्य डॉटकरों ने कही है. परंतु सब कुछ हमारे हाथ में भी नहीं है मेडिकल साइंस की भी अपनी सीमा अगर हम सबको बचा पाते तो डॉक्टर/अमीर व्यक्ति कभी नहीं मरताI सरकार ने अभी जितनी गंभीरता से इस बात को लिया है शायद 3 दिन पहले लेते तो यह नौबत नहीं आती, सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करें की इसका परमानेंट सॉल्यूशन क्या है।