logo

झारखंड में अगले 3 दिन में 40 के पार जायेगा पारा

garmi2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में लगातार गर्मी बढ़ रही है। राज्य के ज्यादातर हिस्से हिट वेव के चपेट में हैं। बढ़ते दिन के साथ अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में अगले 3 दिन में गर्मी और बढ़ेगी। पारा 40 के पार पहुंच जाएगा। अप्रैल के बचे हुए दिन में आसमान साफ रहेगा, जिससे सूर्य की किरण सीधे पहुंचेगी। गर्म पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।


संथाल परगना में भी 20 से 21 तक हीट वेव चलेगी
मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी लोगों को झेलनी होगी। खासकर कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल में, इन दोनों प्रमंडलों में कुछ जगहों पर लू की स्थिति देखी जाएगी। मौसम केंद्र के अनुसार संथाल परगना में भी 20 से 21 तक हीट वेव चलेगी। 


सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाकुड़ में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया। गोड्डा में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। 


हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newsJharkhand weather