logo

धनसार में घर में घुसकर किशोरी से रेप, अकेली थी पीड़िता

WhatsApp_Image_2026-05-06_at_12_19_34_PM.jpeg

धनसार
धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 14 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने नई दिल्ली कॉलोनी निवासी लवकुश यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी लवकुश यादव उसके घर में घुस गया। किशोरी के साथ गलत काम करने के दौरान जब उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए। लोगों को जुटता देख आरोपी मौके से भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहाँ किराए पर रहता था।

आक्रोशित भीड़ ने कार को बनाया निशाना
घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्से में भरी भीड़ ने आरोपी लवकुश यादव की कार में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए धनसार थाना की पुलिस तुरंत वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बुधवार को किशोरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहाँ उसका आधिकारिक बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Tags - Dhanbad news Jharkhand crime update minor girl assault case Dhanbad police investigationrape case dhansar