logo

Ranchi : मीडिया कप के खिताबी मुकाबले में क्रिकेट जीता, संयुक्त विजेता रही टीम गंगा और मयूराक्षी

mediacupp.jpg

रांची: 

द रांची प्रेस क्लब मीडिया कप का खिताबी मुकाबला रविवार को मेकॉन स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबला टीम गंगा और टीम मयूराक्षी के बीच खेला गया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम मयूराक्षी ने निर्धारित 16 ओवर में 140 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम गंगा भी निर्धारित 16 ओवर में 140 रन ही बना सकी। इस प्रकार मैच टाई हो गया। आखिरकार आयोजन समिति ने टीम गंगा और टीम मयूराक्षी को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया। 

कौन-कौन रहा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुनील केदला को मिला। सुनील केदला टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी चुने गए। टीम अमानत के राजा मेहंदी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। बेस्ट विकेटकीपर टीम मयूराक्षी के शाहीन अहमद रहे। परफेक्ट कैच ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एसआरपी मुकेश को मिला। 

संयुक्त रूप से विजेता रही दोनों टीमें
गौरतलब है कि मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रांची प्रेस क्लब और टाटा स्टील के संयुक्त तत्वाधान से किया गया था। खिताबी मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एमडी और सीईओ टीवी रविंद्रन ने शिरकत की, वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि चाणक्य चौधरी शामिल हुये। प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा और टाटा स्टील के संजय मोहन श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट का फेयर प्ले अवॉर्ड टीम सीकरी को दिया गया।