रांची:
हर साल की तरह इस साल भी द रांची प्रेस क्लब क्रिकेट मीडिया कप का आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता इस बार टाटा स्टील है। यह मैच 16 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलेगा। मैच का शुभारंभ द रांची प्रेस क्लब की नई कमेटी टीम अजेय और विपक्षी टीम कोयल के बीच मेंकान स्टेडियम में खेला गया। मौके पर कई पत्रकार मौजूद थे।
पूर्व हॉकी कप्तान अंसुता लकड़ा थीं मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय हॉकी टीम की कप्तान रहीं असुंता लाकड़ा और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त सहित टाटा स्टील के पदाधिकारी उपस्थित थे। टीम अजेय ने 4 विकेट पर 158 रन बनाए, वहीं कोयल टीम 9 विकेट खोकर 118 रन ही सिमट गई। टीम अजेय की तरफ से सुशील सिंह मंटू का बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्होंने 49 बॉल में 87 रन बनाए। अपनी पारी में सुशील सिंह मंटू ने 16 चौके लगाए। सुशील सिंह मंटू की पारी की बदौलत टीम अजय ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम अजय के बल्लेबाजों ने जमकर की धुनाई
टीम अजय की तरफ से अभिषेक सिन्हा ने 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 25 रन बनाये। पिंटू दूबे 4 गेंदों में 3 रन, किसलय सानू 4 बॉल में 7 रन, जावेद 10 बॉल में 10 रन और राकेश ने 9 बॉल में 3 रनों की पारी खेली। बाद में टीम अजय के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। संजय रंजन ने 3 ओवर में महज 19 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

टीम अजय के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
पिंटू दूबे ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। सुशील सिंह मंटू ने 3 ओवर में 20 रन दिए और 1 बल्लेबाज को आउट किया। अभिषेक सिन्हा ने 3 ओऴर में 24 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। संजय मिश्रा ने 1 ओवर गेंदबाजी की और 17 रन दिये। आखिरी ओवर परवेज कुरैशी ने फेंका। उन्होंने 8 रन दिए और आखिरी बल्लेबाज को आउट किया।