logo

500 रुपया के लिए दोस्त को देता था ताना, हत्या कर सेफ्टिक टैंक में फेंका

ेपोन39.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू में छतरपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध के इलाके में 20 नवंबर को सुदामा ठाकुर नामक युवक का शव बरामद हुआ था। सुदामा ठाकुर की हत्या की गई थी और शव को सेफ्टिक टैंक में फेंका गया था। हत्याकांड के बाद मुख्य आरोपी सब्बू खान और मुशाहिद खान ने कुछ दिनों पहले कोर्ट में सरेंडर किया था जबकि तीसरे आरोपी समीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुदामा ठाकुर सैलून चलाता था और उसकी सब्बू खान के साथ दोस्ती थी। इस कार्रवाई को लेकर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि सुदामा ठाकुर ने सब्बू को पैसे उधार दिए थे। पैसा देने के बाद वह लगातार सब्बू को ताना दे रहा था और कई बातों को लेकर विवाद भी हुई थी। बताया जा रहा है कि पांच सौ रुपए उधार देने के बाद सुदामा ठाकुर अपने दोस्त को ताना मारता था। इन तानों से परेशान होकर दोस्त ने सुदामा को पहले शराब पिलाई और फिर हत्या कर दिया। 


घटना के दिन सभी ने बैठकर शराब पी थी, शराब पीने के दौरान सुदामा एवं सब्बू के बीच समझौता भी करवाने की कोशिश हुई थी। इनमें समझौते की कोशिश नाकाम होने के बाद धारदार हथियार से सुदामा के सिर पर वार किया गया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड लिया जबकि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।