logo

टाटा स्टील में कार्यरत रोबिन महतो की मौत पर जेएलकेएम का प्रदर्शन, परिवार को मुआवजा और नौकरी-पेंशन की मांग

MAHTO_TATA.jpg

द फॉलोअप डेस्क  

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील कंपनी में पिछले बीस वर्षों से कार्यरत रांची के सिल्ली मारदू निवासी रोबिन महतो का कार्य के दौरान दुर्घटना से मौत होने के विरोध में जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व के मेन गेट को दो घंटों तक जाम किया गया। मौके पर जेएलकेएम के राम प्रसाद महतो, मीनाक्षी देवी, भानुमति देवी, सुलोचना महतो, भानुप्रिया महतो, अभिषेक वर्मा, गणेश कुम्हार, तपन महतो सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

घंटों तक इस विरोध प्रदर्शन में लोगों ने रोबिन महतो के परिजनों को टाटा स्टील कंपनी के द्वारा उचित मुआवजा देने की मांग की गयी। वहीं इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने मांग किया कि मृतक परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा, तीनों बेटा को स्थाई नौकरी और मृतक के पत्नी अनिता महतो को आजीवन पेंशन दिया जाय।

Tags - tata steel jamshedpur robin mahato death jlkm protest devendra nath mahato main gate blockade compensation demand job and pension demand ranchi silli mardu resident workplace accident labor union protest tata steel employee death