logo

JSSC-CGL के सफल अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

soma.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने आवास पर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाक़ात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इसके बाद वे विधानसभा की बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जेएसएससी सीजीएल के कथित पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया गया था। कोर्ट के फैसले के बाद पूरे राज्य में अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। फैसले के कुछ ही घंटों बाद रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा हुए और जश्न मनाया। अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और ढोल–नगाड़ों की थाप पर अपनी खुशी व्यक्त की। इसी उत्साह के बीच आज मुख्यमंत्री ने सफल उम्मीदवारों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।