logo

Jamtara Breaking : सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रजक की मौत 

सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रजक की मौत 

जामताड़ा 

सड़क दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई है। घटना आज घटी है। मिली खबर के मुताबिक मृतक सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार रजक जामताड़ा स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार अपने बाइक से जामताड़ा की ओर जा रहे थे। इसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक मालवाहक वाहन से अमोई पुलिया के पास सीधी टक्कर हो गई। जिससे सब इंस्पेक्टर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवागमन चालू कराया। मृतक की शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा है। वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने माल वाहक वाहन को जब्त कर लिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।


 

Tags - Road AccidentDeath in Road AccidentSub InspectorJharkhand News