logo

बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर सख्त कार्रवाई, टिकट जांच अभियान में 134 बेटिकट यात्री पकड़े गए

hhcvhusgfv.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत बड़हरवा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विशेष टिकट जांच अभियान और कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। अभियान का नेतृत्व रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने किया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर बड़हरवा संजीव कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक हेमंत कुमार एवं सीआईबी/मालदा की टीम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत टिकटों की सघन जांच की गई। महिला एवं दिव्यांग बोगियों में यात्रा कर रहे यात्रियों की भी विशेष रूप से जांच की गई। इसके साथ ही ट्रैक पार करने, अवैध वेंडरिंग, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने तथा बिना बुक किए सामान ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान कुल 134 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए, जिनसे रेलवे एक्ट के तहत 76,295 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, स्टेशन परिसर में आयोजित कैंप कोर्ट में विभिन्न मामलों में 123 व्यक्तियों को पकड़कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 30,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना, ट्रैक पार करने की घटनाओं को कम करना, अवैध वेंडरिंग पर नियंत्रण रखना तथा रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे।

 

Tags - Badharwa railway station Railway ticket inspection India Railway fine news India Ticketless travel crackdown Railway camp court Badharwa RPF ticket inspection India Railway passengers fined for no ticket Railway law enforcement Malda division Rail