logo

राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ करेगा विधानसभा का घेराव 

राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ करेगा विधानसभा का घेराव 

रांची 

राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ विधानसभा का घेराव करेगा। बता दें कि पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज 231वां दिन है। राजभवन के पास आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे और पंचायती राज निदेशक निशा उरांव से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार की मुलाकात हुई। इस दौरान संघ ने निदेशक से निवेदन किया कि संगठन की मांगों का हल 27 फरवरी से पहले निकाला जाये। ऐसा नहीं होने पर संगठन 27 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक विधानसभा का घेराव करेगा। 

चंपाई सरकार से हैं उम्मीदें
बता दें कि इसी बीच विधानसभा का सत्र भी आहूत होना है। संघ नेता ने कहा कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य शामिल होंगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक संघ 5 सूत्री मांगों को मनवाने के लिए लगभग 8 महीने से आंदोनलनरत् है। संघ ने कहा है कि चंपाई सरकार से उनकी उम्मीदें जगी हैं।