रांची
प्रदेश भाजपा ने पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के पिता शिवलोचन मेहता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दुखद समाचार पर कई राजनीतिक नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद, विकास प्रीतम, आरती कुजूर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
इसके अलावा अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, मधु कोड़ा, चंपई सोरेन, पी एन सिंह, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, सचेतक राज सिन्हा और नागेंद्र महतो ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
.jpeg)