logo

गढ़वा : शादी से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

ietume76t.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-39 पर बाना महुआ के समीप शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग लगमा के प्रसिद्ध ब्रह्म स्थान मंदिर से रमुना थाना क्षेत्र के कोरगा के निवासी थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। बाना महुआ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन उछलकर सड़क किनारे दूर जा गिरा, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में डालटनगंज की 50 वर्षीय अनीता देवी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को मेराल सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


 

Tags - Garhwa road accident Meral police station area accident Scorpio car accident Garhwa Woman killed in Garhwa accident High speed Scorpio crash NH-39 road accident Jharkhand Road divider accident Jharkhand Garhwa breaking news Garhwa district acciden