logo

रांची में पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की कुदाली से हत्या की, गिरफ्तार 

CHOT2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हाराटांड़ में एक बेटे ने अपने पिता की कुदाली से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई। पड़ोसियों और परिवारजनों ने बताया कि दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था, जो हिंसक घटना में बदल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है। मृतक बेटे की पहचान कमल साहू (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल साहू को जुए की बुरी लत थी। वह लंबे समय से जुआ खेल रहा था और इसमें काफी पैसे हार चुका था। कर्ज और हार के दबाव में वह बार-बार अपने पिता से पैसे मांग रहा था। पिता गोविंद साहू ने उसे पैसे देने से साफ मना कर दिया। यही इनकार इस वारदात की सबसे बड़ी वजह बन गया। घर के अंदर लड़ाई बढ़ती गई। पिता का सख्त रुख बेटे को नागवार गुजरा। गुस्से में आकर कमल ने पास में रखा कुदाल उठा लिया और पिता पर हमला कर दिया। वार इतना तेज और लगातार था कि गोविंद साहू को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने दम तोड़ दिया।