logo

JPSC भर्ती मामले में सीता सोरेन ने ED का खटखटाया दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से हाई-लेवल जांच की मांग

JPSC भर्ती मामले में सीता सोरेन ने ED का खटखटाया दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से हाई-लेवल जांच की मांग

रांची 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने JPSC भर्ती में कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। उन्होंने ED को पत्र भेजकर मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच शुरू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सीता सोरेन ने कहा कि JPSC में सामने आए भ्रष्टाचार और अनियमितताओं ने पूरे भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  उनका आरोप है कि भारी दबाव और अनियमितताओं के बीच हुई भर्ती प्रक्रिया यह साबित करती है कि पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार की दलदल में डूब चुका है। उन्होंने कहा है कि केवल स्थानीय स्तर की जांच से सच्चाई सामने नहीं आएगी।

न्याय के मंदिर में देर है, अंधेर नहीं

उनके अनुसार भर्ती प्रक्रिया, ओएमआर शीट में हेरफेर, ब्लैकलिस्टेड एजेंसियों की भूमिका और वित्तीय लेन-देन की स्वतंत्र रूप से उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है। तब जाकर सच सामने आ पाएगा। पूर्व विधायक ने ED से मांग की कि मामले की मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से तत्काल हाई-लेवल जांच शुरू की जाए, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच निष्पक्ष और व्यापक होगी तो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी युवाओं के अधिकारों से खिलवाड़ करने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई संभव होगी। सीता सोरेन ने कहा है कि न्याय के मंदिर में देर है, अंधेर नहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Tags - Sita Soren JPSC ED Investigation Demand