logo

झारखंड के 10 जिलों में 17 अप्रैल से लू का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

a1523.jpg

रांची

झारखंड में अगले पांच दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को रांची, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा और सरायकेला-खरसांवा में लू चलने की संभावना जताई है। 17 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

19 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा

वहीं,19 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। बता दें कि मंगलवार को राज्य में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सरायकेला जिला सबसे अधिक गर्म रहा। जबकि राज्य के अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहा। वहीं राजधानी रांची का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags - Jharkhand weather update heatwave alert Jharkhand temperature rise Jharkhand Ranchi weather heat Khunti heatwave West Singhbhum weather East Singhbhum temperature Simdega heat alert Gumla weather hot Lohardaga heatwave Latehar temperature rise