logo

15 लाख के इनामी TPC कमांडर शहदेव गंजू समेत 4 उग्रवादी ढेर, चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर हुआ एक्शन

naxalite6.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

हजारीबाग पुलिस ने 15 लाख के इनामी टीपीसी कमांडर शाहदेव गंझू समेत 4 उग्रवादियों को मार गिराया है। महिला उग्रवादी नताशा भी मारी गई। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग और चतरा के सीमावर्ती जंगलों में उग्रवादियों का जमावड़ा है। सूचना पर जिला पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। जवानों से घिरा होने पर उग्रवादियों ने फायरिंग की। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।

घंटों चली क्रॉस फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने एक महिला समेत कुल 4 उग्रवादियों को मार गिराया। घटनास्थल से हथियार समेत अन्य सामान मिला है। टीपीसी कमांडर शहदेव गंझू का मारा जाना झारखंड पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Tags - Hazaribagh EncounterTPC Commander Shahdeo GanjhuShahdeo GanjhuHazaribagh PoliceJharkhand News