logo

Jharkhand News : शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने किया सड़क जाम, लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने किया सड़क जाम, लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम:

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले (East Singhbhum) के पटमदा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चौरा के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मंगलवार शिक्षकों की कमी के मुद्दे पर आंदोलन (Protest of school student for Teacher) किया। छात्र-छात्राओं ने पटमदा बाजार (Patmada Marcket) के सिद्धो-कान्हू चौक के पास टाटा-पटमदा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। विद्यार्थी बीच सड़क पर बैठ गए और स्कूल में  शिक्षकों की मांग को लेकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों के प्रदर्शन की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विद्यार्थियों की शिकायत थी कि शिक्षक नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है और समस्या के समाधान के नाम पर उन्हें वर्षों से आश्वासन दिया जा रहा है। 

 

डीईओ के आश्वासन पर भी नहीं माने छात्र
सूचना मिलने पर पटमदा थाना प्रभारी बिष्णु चरण भोगता मौके पर पहुंचे। समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से दूरभाष पर बात कर विद्यार्थियों की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद डीईओ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को विद्यार्थियों से वार्ता के लिए भेजा, लेकिन छात्रों की समस्या का तत्काल समाधान नहीं निकल सका। विद्यार्थी अपनी मांग पर अड़े रहे और ‘झूठा वादा बंद करो’ तथा ‘डेपुटेशन रद्द करो’ जैसे नारे सड़कों पर लगाते रहे।

विज्ञान और हिंदी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डीईओ निशु कुमारी, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, थाना प्रभारी बिष्णु चरण भोगता, सीआई अजय कुमार मुंडा, समाजसेवी विश्वनाथ महतो और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में डीईओ ने विद्यालय में एक विज्ञान और एक हिंदी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने की जानकारी दी। साथ ही एसआईआर कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक के बुधवार से वापस विद्यालय में योगदान देने का लिखित पत्र भी विद्यार्थियों को दिखाया गया।

लिखित आश्वासन मिलने के बाद विद्यार्थियों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक चले आंदोलन के बाद टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।
 

Tags - Jharkhand NewsEast Singhbhum NewsSchool Student ProtestTeacher ShortageJharkhand Education