logo

रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ ने किया नामांकन, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद

्पोोसग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जदयू के खीरू महतो और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मौजूद रहे। संजय सेठ के नामांकन के दौरान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीसी ऑफिस पहुंचे थे। नामांकन से पहले रोड शो करते हुए संजय सेठ समाहारणालय तक पहुंचे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग संयज सेठ के साथ चल रहे थे।

मोरहाबादी मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्यरूप से उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी थे। मंच से उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि संजय सेठ इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले कहीं अधिक वोटो से जीतने वाले हैं।

बता दें कि रांची में 25 मई को चुनाव होना है। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ का सीधा मुकाबना कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय से होने वाला है।

Tags - Sanjay Seth Sanjay Seth Nomination Sanjay Seth News Ranchi Sanjay Seth