logo

‘भारत’ शब्द से कांग्रेस को चिढ़, विकसित भारत संकल्प का बोर्ड उखाड़ना निंदनीय: भाजपा 

‘भारत’ शब्द से कांग्रेस को चिढ़, विकसित भारत संकल्प का बोर्ड उखाड़ना निंदनीय: भाजपा 

रांची 

Ranchi News: बीजेपी (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा (Sandeep Verma) ने कहा कि कांग्रेसियों की हरकत देख कर अब यह लगने लगा है कि कांग्रेसियों को भारत शब्द (Bharat) से चिढ़ एवं नफरत है। विकसित भारत संकल्प सेवा चौक (Viksit Bharat Sankalp Seva Chowk) पर जो हरकत कांग्रेसियों ने किया वो घोर निंदनीय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा (National Service) के 25 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री और पूरे देश ने जो विकसित भारत का संकल्प (Resolve for Developed India) लिया, वह कांग्रेस को नागवार गुजरा है। इसलिए तो हरमू चौक के "विकसित भारत संकल्प सेवा चौक" नामकरण करने का जो बोर्ड (Board) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित हजारों लोगों ने इस संकल्प की प्रतिबद्धता (Commitment) को याद रखने हेतु लगाया था उसे कांग्रेस ने उखाड़ फेंका, जो काफी निंदनीय है। यह बोर्ड देश के विकसित होने के संकल्प (Resolve) से जुड़ा था।

चुनाव आयोग का बहाना बनाकर राष्ट्र की अखंडता पर चोट
संदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश दोनों जगह अराजकता लाना चाहती है। चुनाव आयोग का बहाना बनाकर राष्ट्र की अखंडता पर चोट कर रही है। वास्तविकता यह है कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण कांग्रेस सत्ता प्राप्ति के रोज़ नए हथकंडे अपना रही है। आज पूरा देश और झारखंड प्रदेश उनके इस व्यवहार को देख रही है। समय आने पर जनता उन्हें करारा जवाब देगी और उनके इस व्यवहार से भविष्य में देश में उनका कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।

Tags - BJP Sandeep Verma Congress Jharkhand Ranchi