logo

साहिबगंज के पर्यटन स्थलों के विकास की मांग, शिवगादी धाम के सौंदर्यीकरण पर जोर

जोलकोर1.jpg

अजित जायसवाल/साहिबगंज
साहिबगंज जिले के पर्यटन स्थलों के समग्र विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री संदीप कुमार सोनू से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में विशेष रूप से बरहेट प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवगादी धाम के विकास और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई।


शिवगादी धाम और अन्य स्थलों के विकास की मांग
ज्ञापन में शिवगादी धाम के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया गया। साथ ही साहिबगंज जिले के अन्य ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण एवं विकास की भी मांग रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साहिबगंज अपनी प्राकृतिक सुंदरता, गंगा तट, पहाड़ी क्षेत्रों और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला जिला है।


रोजगार और आर्थिक विकास की संभावनाएं
पंकज मिश्रा ने कहा कि यदि इन पर्यटन स्थलों का योजनाबद्ध विकास किया जाए तो यह क्षेत्र राज्य के प्रमुख पर्यटन सर्किट में शामिल हो सकता है। इससे न केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शिवगादी धाम में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, आवास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना आवश्यक है।

Tags - Sahibganj tourism development Shivgadi Dham development Jharkhand tourism projects Pankaj Mishra MLA cultural tourism Jharkhand Barhet block temple development Jharkhand News Sahibganj News Tourism Development Shivgadi Dham Government News Indi