logo

साहिबगंज के तीनपहाड़ बाजार में तड़के आग; दर्जनों दुकानें खाक , कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

WhatsApp_Image_2026-04-20_at_10_32_23_AM.jpeg

साहिबगंज

साहिबगंज जिला के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में आज सुबह करीब 3: 30 बजे भीषण आग लगी। इसमे लगभग दर्जनों दुकान जल कर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनपहाड़ के सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई और दुकानों को अपने लपेटे में ले लिया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण आग के काबू करने के लिए दूसरी वहान  
स्थानीय लोगों ने अपने-अपने घरों से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग आग पर काबू नहीं किया जा सका ।  सूचना मिलने पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। फौरन अग्निशामक को भी सूचना दी गई। आग बुझाने का वाहन पहुंचा और आग को बुझाया। आग की तीव्रता को देखते हुए दूसरी दमकल गाड़ी भी बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि काफी दुकानों के समान नुकसान हुए। जिससे लोग निराश है। आग कैसे लगी इसकी जांच मे पुलिस जुटी हुई है। 

Tags - Sahibganj TinpaharaJharkhand