logo

साहिबगंज में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दूसरी बार मिला ईमेल

ेदवव.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज स्थित कोर्ट परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस बार धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल की जांच की जा रही है और उसे भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। साइबर सेल की टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।