logo

साहिबगंज में रेलवे ट्रेक किनारे मिली अर्धनग्न लाश, हत्या की आशंका

पासो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र के पथरा ओवर ब्रिज के पास, एमजीआर रेलवे ट्रेक के किनारे 48 वर्षीय बबलू बसिल बेसरा की लाश बरामद की गई। मृतक की पत्नी मरिया गोलस्टी टुडू और पुत्र प्रेम ऐगस्टीन बेसरा ने बताया कि बबलू बसिल बेसरा संत पॉल मिशन स्कूल में मैनेजमेंट का कार्य करते थे और शनिवार को घर से निकले थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक ट्रेन ट्रेक के पास अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। उसके सर पर गंभीर चोट के निशान थे और मोबाइल उसके पास क्षतिग्रस्त हालत में मिला। घटना स्थल पर आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गए। मृतक के पुत्र ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।


घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रोहित कुमार और प्रभारी शंकर दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन के झटके से हादसा होने की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, यह ट्रेक ललमटिया से फरक्का तक कोयले की ढुलाई के लिए प्रयोग किया जाता है।