रांची
प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण परियोजना को लेकर पिठोरिया थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों (मुखिया) के साथ सोमवार को थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक डीएसपी अमर कुमार पांडे और इंस्पेक्टर आशीष कुमार मोदी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में पिठोरिया थाना क्षेत्र के हंदूर, मालसरिंग, चंदवे, पिठोरिया, राढ़हा, इंचपीड़ी, उपरकोंनकी और कोकदारो पंचायतों के मुखियाओं से परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुझाव लिए गए। इस अवसर पर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे, एसआई संतोष यादव, सुनील दास, संजय कुमार तथा एएसआई रमेश कुमार भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रीय हितों और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग एवं सुझाव देने का आग्रह किया।
