द फॉलोअप, रांची:
वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में रवीश शर्मा को 1 मई 2026 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) बनाया गया है। इससे पहले वे कंपनी में डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत थे। मेटल्स एवं माइनिंग क्षेत्र में 21 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ श्री शर्मा ने कंपनी के संचालन और रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वेदांता समूह के साथ उनके अनुभव ने संगठन की कार्यकुशलता और विकास को मजबूत किया है। डिमर्जर के बाद वेदांता स्टील एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में सीईओ के रूप में श्री रवीश शर्मा की भूमिका कंपनी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में कंपनी के संचालन, क्षमता विस्तार और व्यवसायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
