logo

रांची विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सरोज शर्मा की राज्यपाल ने की नियुक्ति

रांची विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सरोज शर्मा की राज्यपाल ने की नियुक्ति

रांचीः
रांची विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने प्रो. सरोज शर्मा को रांची विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।  यह नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत राज्यपाल को मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए की गई है। इस फैसले के बाद अब प्रो. सरोज शर्मा विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रो. सरोज शर्मा फिलहाल जीजीएस इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, द्वारका (नई दिल्ली) में स्कूल ऑफ एजुकेशन की प्राध्यापक और संकायाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। 

Tags - Ranchi University Vice Chancellor Jharkhand news education news appointment news