द फॉलोअप डेस्क
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत से जुड़े मामले में पुलिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद कड़ी कार्रवाई की गई है। रांची रेंज के आईजी और एसएसपी द्वारा की गई जांच में थाना प्रभारी अशोक कुमार और मुंशी परशुराम के खिलाफ लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी और मुंशी ने उनसे रिश्वत मांगी और प्रताड़ित भी किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने विस्तृत जांच कराई। जांच रिपोर्ट में रिश्वत और उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
