logo

रांची में बेकाबू कार का कहर, सड़क पर चल रहे लोगों को कुचला; चालक भागकर थाने पहुंचा

kia1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शनि मंदिर के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने अचानक बेकाबू होकर कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वहां काफी भीड़ मौजूद थी और तभी काले रंग की कार तेजी से आई और सड़क पर चल रहे लोगों को चपेट में लेती चली गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं।


तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रांची सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया और लोगों में आक्रोश देखा गया।


चालक मौके से फरार होकर थाना चला गया
घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन भीड़ के गुस्से से बचने के लिए सीधे चुटिया थाना पहुंच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Tags - accident ranchi crime road safetyjharkhand