logo

रांची में भीषण डकैती: घर में घुसे डकैतों ने परिवार को पीटा, बच्ची गंभीर, महिला-पुरुष घायल

nagri6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में देर रात भीषण डकैती की घटना सामने आई। अपराधियों ने घर में घुसकर नगदी और जेवरात लूट लिए। जानकारी के अनुसार, लाखों रुपए की संपत्ति डकैतों ने अपने कब्जे में कर ली। डकैतों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं महिला का हाथ टूट गया और एक व्यक्ति के सिर में चोट आई है। बताया जाता है कि जब आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, तो डकैतों ने उन पर भी पत्थर फेंककर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।