logo

Ranchi : आम लोगों के लिए रांची पुलिस ने जारी किया नंबर, असामाजिक गतिविधियों की दें सूचना 

आम लोगों के लिए रांची पुलिस ने जारी किया नंबर, असामाजिक गतिविधियों की दें सूचना 

रांचीः 
दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड में है। रांची पुलिस ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर आप ध्यान ना दें। साथ ही एक नंबर जारी किया गया है जिस पर कॉल कर असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने को कहा गया है। यह निर्देश रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने दिया है। पुलिस की तरफ से कंट्रोल रूम का व्हाट्सएप नंबर 6299423768 जारी किया गया है। इसके 100 डायल और 112 पर भी कॉल कर पुलिस को सूचना दे सकते हैं। रांची पुलिस को आप ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से भी अवगत करा सकते हैं। रांची पुलिस का ट्विटर अकाउंट@ranchipolice और फेसबुक पेज Ranchi police है। 

 

कंट्रोल रूम में टीम तैनात

रांची पुलिस के सोशल मीडिया को हैंडल करने के लिए लगातार तीन पालियों में पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है। ये पुलिसकर्मी व्हाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक पर आने वाली सूचनाओं को रीड कर रहे हैं और अपने वरीय अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। SSP किशोर कौशल ने लोगों को यह भरोसा दिलाया है कि उनकी हर सूचना पर रांची पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। बता दें कि बुधवार को मेन रोड के हनुमान मंदिर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।