रांची
झारखंड में नशीली दवाओं और कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी घेराबंदी शुरू कर दी है। रांची पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल ने शनिवार को राज्य के तीन प्रमुख जिलों-धनबाद, बोकारो और पलामू में एक साथ छापेमारी की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए लंबे समय से खुफिया स्तर पर निगरानी की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और आपूर्ति की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर समन्वित कार्रवाई की गई।
.jpeg)
छापेमारी के दौरान संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली गई और कई दस्तावेजों व सामग्रियों को जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य राज्य में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है। विशेष जांच दल आगे भी कार्रवाई जारी रखेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
.jpeg)