logo

ऑनलाइन जुए की लत में गंवाई गाढ़ी कमाई, रांची के आरिफ ने किया सुसाइड

HANG.jpg

रांची
रांची के कांटाटोली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने सोमवार को आत्महत्या तब की जब उसने ऑनलाइन जुआ में लाखों रुपए हार गया। मृतक आरिफ कांटाटोली में किराए का मकान में पत्नी के साथ रहता था। आरिफ हटिया में एक कंपनी में काम करता था। आरिफ को ऑनलाइन जुआ खेलने की आदत थी। पति-पत्नी के बीच रोजाना इस बात को लेकर विवाद भी होता था। पत्नी उसे समझाने की कोशिश करती थी लेकिन वह नहीं मानता था। धीरे-धीरे तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि सोमवार को आरिफ जुए में कंपनी का भी पैसा हार गया था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। 


मोबाइल पर मिला ऑडियो सुसाइड नोट
मृतक आरिफ का मोबाइल पुलिस को मिला है। इसमें उसने ऑडियो सुसाइड नोट डाला था। नोट में कहा कि वह कर्ज में डूबा हुआ था। ऑनलाइन जुआ खेलने की वजह से उस पर कई लोगों का पैसा बकाया हो गया था। कर्ज की अदायगी नहीं करने की वजह से ही वह सुसाइड कर रहा है। इसमें किसी का भी दोष नहीं है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपना जेवर बेचकर कुछ लोगों का कर्ज भी अदा किया था। सोमवार को जुआ में पैसा हारने के बाद आरिफ पत्नी से पैसा मांगने के लिए गया। पत्नी ने पैसे नहीं होने की बात कही। इससे वह परेशान हो गया और सीधे कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो पत्नी परेशान हो गयी। पत्नी समेत आसपास के लोगों ने खुलवाने का प्रयास भी किया। दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो देखा आरिफ फंदे पर लटका हुआ है।

Tags - Ranchi suicide online gambling addiction Jharkhand crime news Kantatoli incident gambling loss case Ranchi police investigation Ranchi News Jharkhand Suicide Case Crime Online Gambling Police Investigation