logo

रांची में NEET की तैयारी कर रहा युवक रहस्यमय ढंग से लापता, भाई ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

lapata1.jpg

रांची/ झारखंड
रांची में NEET की तैयारी कर रहे 23 वर्षीय अभिषेक कुमार शर्मा की रहस्यमयी ढंग से लापता होने की सूचना है। लापता युवक का नाम अभिषेक है, जो 4 जुलाई से लापता है। घटना के बाद अभिषेक के भाई अमरकांत ने रातु थाना में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक पलामू जिला सेवती गांव का है
युवक पलामू जिला स्थित तरहसी थाना क्षेत्र के सेवती गांव का रहने है। वह रांची के चटकपुर (शांतिनगर) मोहल्ले में एक किराए के मकान में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके भाई अमरकांत शर्मा, जो एक निजी कंपनी (COBB APPARELS PVT. LTD) में काम करते हैं। उन्होंने रातु थाना में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भाई अमरकांत ने बताया कि अभिषेक 4 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे अपने चटकपुर स्थित कमरे से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उस समय वह कमरे में अकेला था। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद भी जब अभिषेक का कुछ पता नहीं चला, तब उन्होंने 5 जुलाई को रातु थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवक की पहचान कैसे करें?
लापता युवक अभिषेक का रंग सांवला है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 7 इंच है। लापता होने के समय उसने हरे रंग (Light Green) की शर्ट और स्लेटी (Grey) रंग की चेक्स वाली लोअर पहनी हुई थी। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अभिषेक के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों (7870062132, 9031756283 या 8210433720) पर संपर्क कर परिवार की मदद करें।

Tags - Aspirant Missing in Ranchi Ranchi Missing Caseतरहसी समाचार