रांची
खाद्य सुरक्षा विभाग एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर टेक्निकल टीचर के द्वारा रांची जिले के होटल संचालकों को एडवांस कैटरिंग का ट्रेनिंग राजधानी रांची के लालपुर स्थित होटल ग्रीन पार्क में कराया गया। इस ट्रेनिंग में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होटल के संचालक एवं संबंधित लोग उपस्थित हुए। ट्रेनिंग में रांची जिला के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार ने खाद्य व्यवसायियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का अनुपालन करना आवश्यक है। वहीं इस प्रशिक्षण में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ पवन कुमार, पेन इंडिया कोऑर्डिनेटर विकास कुमार, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के सजल श्रीवास्तव, मधुसूदन दास एवं शिवनंदन यादव उपस्थित रहे।
