logo

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली उड़ाने की धमकी, पूरे परिसर की हो रही गहनता से जांच

civil_court_g.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में सिविल कोर्ट को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह लगातार तीसरी बार है जब कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है। मेल के माध्यम से मिली धमकी के बाद रांची पुलिस की टीम ने तुरंत कोर्ट परिसर की तलाशी शुरू कर दी। जांच के दौरान हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले 6 और 28 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को बम धमकी मिली थी। इन घटनाओं के अलावा समाहरणालय भवन और पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी दी गई थी। इन सभी मामलों में पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन किसी भी जगह कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी संभावित जोखिमों का ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

Tags - Ranchi Civil Court bomb threat Bomb threat in Ranchi court Civil Court security alert Ranchi Ranchi court safety news Third bomb threat Ranchi Bomb threat investigation Ranchi Police Security measures at Ranchi court Ranchi passport office bomb thr