द फॉलोअप डेस्क
रांची के सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसबार भी धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। सिविल कोर्ट रांची के रजिस्ट्रार ने इस संबंध में रांची पुलिस को मामले की जानकारी दी कि ई-मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 13 जहर गैस बम लगाए गए हैं। जिन्हें दोपहर 12:50 बजे विस्फोट करने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा ई-मेल एक अज्ञात आईडी ([email protected]) से भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है