logo

रांची में 3 साल की मासूम ने दिखाई बहादुरी, मां को बताया वैन अंकल की गंदी हरकत; गिरफ्तार

वोवब4.jpg

रांची
रांची में तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल वैन के चालक ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि बच्ची ने आरोपी के गलत स्पर्श को समझते हुए इसे नजरअंदाज नहीं किया और घर पहुंचकर अपनी मां को इशारों में पूरी बात बताई। बच्ची के साहस और मां के प्रति उसके भरोसे के चलते मामला सामने आया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक इरफान को गिरफ्तार कर लिया।

प्ले स्कूल की बच्ची ने मां को बताया पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली मासूम के साथ उसके वैन चालक ने गलत हरकत की। बच्ची ने अपनी मां को इशारों के जरिए पूरी घटना बताई, जिसके बाद मां ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, बच्ची और उसके माता-पिता को सीडब्ल्यूसी के सामने पेश कर बयान दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना पर सियासी प्रतिक्रिया

इस घटना पर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इस तरह की दूसरी घटना सामने आना गंभीर चिंता का विषय है और प्रशासन को बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

 

Tags - Ranchi News Crime News Child Abuse Jharkhand Police Safety Alert Breaking News India Crime Child Safety