द फॉलोअप डेस्क
रांची जिले के बुंडू इलाके में सुबह-सुबह एक युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे। मामला जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के माझिटोली पागला बाबा रोड का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

प्रेमी-प्रेमिका ते जीजा-साली
जानकारी के अनुसार, लड़की ग्राम निउरी पंचायत कांची थाना बुंडू की रहने वाली थी और युवक तमाड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला था। युवती की पहचान आरती कुमारी उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं उसका जीजा जो युवती का प्रेमी भी था उसकी पहचान अर्जुन पाहन उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।

दो पत्नी पहले से थी मृतक अर्जुन की
अर्जुन राऊता गांव का मुंडा जमींदार था। उसने पहले से ही दो शादी की थी। उसके दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि आरती की शादी के लिए उसे लड़के वाले देखने आने वाले थे। उसके पूर्व ही जीजा साली दोनों गांव से गायब थे। बुंडू पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। मृतक अर्जुन के बारे में बताया जा रहा है कि बुंडू थाना क्षेत्र के निवरी गांव में उसने शादी की थी। उसकी एक 3 साल की बेटी भी है। इधर गांव में ही उसने शीला नाम की युवती से प्रेम विवाह भी किया है उससे उसकी एक 6 माह की बच्ची है। इसके बाद उनका प्रेम प्रसंग साली आरती के साथ हो गया। आरती के लिए परिजन उसके लिए दूसरे लड़के की तलाश कर रहे थे।