logo

रांची के एयरपोर्ट इलाके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, होटल मालिक गिरफ्तार

AIRPORT_wine.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू साहू के होटल से 204 बोतल अवैध शराब बरामद किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी, कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित राजू होटल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है और होटल मालिक राजू साहू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Tags - ranchi-police-crackdown-illegal-liquor airport-police-team-action raju-sahu-hotel-seizure 204-bottles-confiscated illegal-alcohol-bust-jharkhand hotel-owner-arrested